प्रतापगढ़। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। उ०प्र० कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयकध्नोडल प्रधानाचार्य आलोक कुमार ने शनिवार को बताया कि 25 मार्च 2026 को वाराणसी के राजकीय आईटीआई करौंदी परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में उ०प्र० कौशल विकास मिशन, आईटीआई तथा अन्य संस्थानों से प्रशिक्षित युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में सेवायोजित करने की व्यवस्था की गई है। मेले में प्रतिभाग कर युवा सीधे रोजगार पाने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति, छायाप्रति, चार पासपोर्ट साइज फोटो एवं अद्यतन बायोडाटा (रिज्यूम) के साथ समय से पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं। विशेष बात यह है कि यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है।
.jpg)