Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: मोहम्मदपुर मजरा में बड़ी कार्रवाई, 2.40 करोड़ की सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त! नगर निगम का सख्त अभियान जारी, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर


लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देशन में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को तहसील बीकेटी क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर मजरा में बड़ी कार्रवाई की गई। यह अभियान अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के निर्देश पर संचालित किया गया, जिसमें सहायक नगर आयुक्तध्प्रभारी अधिकारी सम्पत्ति रामेश्वर प्रसाद द्वारा गठित टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।कार्रवाई के दौरान गाटा संख्या-158 (क्षेत्रफल 0.281 हेक्टेयर) एवं गाटा संख्या-184 (क्षेत्रफल 0.238 हेक्टेयर) की नगर निगम की भूमि पर अवैध कब्जे पाए गए। इन भूमियों पर कुछ व्यक्तियों द्वारा बाउंड्रीवॉल बनाकर प्लाटिंग की जा रही थी और व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। इससे शासकीय भूमि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा था।नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माणों को तत्काल हटाने की कार्रवाई शुरू की। जेसीबी मशीन की सहायता से बाउंड्रीवॉल और अन्य अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व नायब तहसीलदार नगर निगम श्री राजेन्द्र कुमार ने किया, जिन्होंने पूरी प्रक्रिया की निगरानी की।अभियान के दौरान नगर निगम के लेखपाल संजू मौर्या, कविता तिवारी, आशुतोष कुमार, आलोक यादव और विनोद कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना इंदिरा नगर की पुलिस और नगर निगम प्रवर्तन दल (ईटीएफ) को भी मौके पर तैनात किया गया था, जिससे कार्रवाई सुचारु रूप से संपन्न हो सकी।इस अभियान के तहत लगभग 0.119 हेक्टेयर बेशकीमती सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। नगर निगम के अनुसार, इस भूमि की वर्तमान बाजार कीमत लगभग 2 करोड़ 40 लाख रुपये आंकी गई है, जो लंबे समय से अतिक्रमण की चपेट में थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |