Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः फूल बाबू को समाजवादी अधिवक्ता सभा का अटूट समर्थन, 2027 के लिए किया संकल्प! जिला अध्यक्ष ज्योति प्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जताई एकजुटता


पीलीभीत। जनपद की राजनीति में पूर्व मंत्री अनीस अहमद खान उर्फ फूल बाबू को समाजवादी अधिवक्ता सभा का खुला और मजबूत समर्थन मिला है। सभा के जिला अध्यक्ष ज्योति प्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकजुट होकर उनके साथ खड़े रहने का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि फूल बाबू लंबे समय से समाज के हर वर्ग के बीच रहकर जनसेवा करते आ रहे हैं और उनके व्यवहार में सादगी तथा लोगों के प्रति सम्मान की भावना साफ दिखाई देती है।

सभा के सदस्यों का कहना है कि अनीस अहमद खान उर्फ फूल बाबू ने हमेशा जरूरतमंदों की मदद की है और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का काम किया है। यही कारण है कि वे जनता के बीच एक लोकप्रिय और भरोसेमंद नेता के रूप में जाने जाते हैं। अधिवक्ता सभा के पदाधिकारी अब उनके कार्यों और विचारों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में फूल बाबू के नेतृत्व को और मजबूत करने के लिए सभी सदस्य पूरी जिम्मेदारी और उत्साह के साथ कार्य करेंगे। सभा के लोगों ने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी विचारधारा के साथ बेहतर परिणाम सामने आएंगे और पीलीभीत में नई राजनीतिक स्थिति देखने को मिलेगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष ज्योति प्रकाश शुक्ला, मीडिया प्रभारी विकास रस्तोगी सहित समाजवादी अधिवक्ता सभा के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर फूल बाबू के समर्थन में काम करने और उनकी जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |