Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः 20000 का कीमती फोन खोज कर ताज सुरक्षा पुलिस ने पर्यटक को लोटाया


आगरा। पश्चिम बंगाल के कोलकाता से ताजमहल देखने आई महिला पर्यटक रिंकी नाथ मंडल अपना ओप्पो कंपनी का  20000 का कीमती नया मोबाइल फोन ताजमहल के अंदर भ्रमण करते समय भूल कर वापस चली आईं  और उन्होंने अपने फोन के गुम होने की सूचना थाना ताज सुरक्षा पुलिस को ताजमहल के पश्चिमी गेट पर दी।

सूचना पर गुम हुए फोन की तलाश शुरू की गई सीसीटीवी फुटेज रेडियो अनाउंसमेंट एवं आरटी सेट मैसेज के प्रसारण के बाद 30 मिनट के अंदर उनके गुम हुए फोन को खोज कर उन्हें सुरक्षित वापस लौटाया गया यह मोबाइल फोन उड़ीसा की महिला पर्यटक स्वर्णका पति को मिला जिन से संपर्क स्थापित कर सकुशल फोन को पर्यटक के हवाले किया गया अपना फोन मिल जाने पर पर्यटक द्वारा आगरा पुलिस की सहायता के लिए आभार व्यक्त किया गया।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह उप निरीक्षक आशना बी आरक्षी दुर्गेश कुमार महिला आरक्षी प्रति यादव सम्मिलित है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |