Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः माँ व बेटे हत्याकांड का खुलासा, अवैध संबंध के विवाद में महिला व पुत्र की हत्या, आरोपी गिरफ्तार


प्रतापगढ़। जिले के अंतू थानांतर्गत हुए महिला व उसके पुत्र के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुदाल भी बरामद की है।

बताया जाता है कि 16 मार्च को ग्राम पारा हमीदपुर में एक महिला (लगभग 42 वर्ष) एवं उसके 14 वर्षीय पुत्र के शव उनके घर में मिले थे। दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभ में परिजनों की तहरीर पर चार नामजद व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीमों द्वारा गहन जांच, साक्ष्य संकलन व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मामले का खुलासा किया गया। जांच में सामने आया कि नामजद आरोपी घटना में शामिल नहीं थे।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतका के रणबहादुर मौर्या नामक व्यक्ति से अवैध संबंध थे। घटना के समय महिला किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बात कर रही थी, जिससे आक्रोशित होकर आरोपी ने कुदाल से वार कर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान महिला का पुत्र जाग गया, जिसे घटना का गवाह बनने के कारण आरोपी ने उसकी भी हत्या कर दी।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ककरहिया मोड़ के पास से आरोपी रणबहादुर मौर्या (निवासी पारा हमीदपुर) को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह महिला के अन्य लोगों से बातचीत करने से नाराज था और आवेश में आकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |