Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः सरस्वती विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी महाविद्यालय के एनएसएस के विशेष शिविर का हुआ समारोहपूर्वक शुभारंभ! राष्ट्रीय एवं सामाजिक सरोकार की मजबूती में रचनात्मकता है महत्वपूर्ण- प्रो0 ओझा


लालगंज/प्रतापगढ़। नगर स्थित सरस्वती विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का मंगलवार को समारोहपूर्वक शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत महाविद्यालय के संस्थापक एवं प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो0 शिवाकांत ओझा, समाजसेवी प्रकाशचंद्र मिश्र एवं आचार्य रामअवधेश मिश्र के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन के जरिए हुआ। शिविरार्थी छात्रा अनुष्का शुक्ला व प्रियांशी तथा जान्हवी मिश्रा एवं सान्या मिश्रा के द्वारा सरस्वती वंदना तथा स्वागत गान एवं शिविरार्थी छात्रा सुहानी मोदनवाल व पूर्वा शुक्ला के द्वारा लक्ष्य गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रमाधिकारी डॉ0 धर्मेन्द्र सिंह द्वारा स्वागत भाषण एवं कार्यक्रमाधिकारी डॉ0 सुरभि सिंह द्वारा शिविर के उददेश्य पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री प्रो0 शिवाकांत ओझा ने छात्र छात्राओं से भविष्य निर्माण के प्रति रचनात्मक विचारधारा को मजबूत बनाने का आहवान किया। उन्होने कहा कि युवा शक्ति के संस्कृतिपरक रचनात्मक व्यक्तित्व के द्वारा ही राष्ट्र एवं समाज की प्रगति आगे बढ़ सकती है। प्रो0 ओझा ने शिविरार्थियों से सामाजिक सरोकार के प्रति भी अभिरूचि के साथ पठन पाठन को मुख्य लक्ष्य बनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 मानवेन्द्र शर्मा व अतिथि वक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने पौधरोपण व स्वच्छता की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। एसबीएम गु्रप के निदेशक आचार्य राम अवधेश मिश्र तथा एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी डॉ0 फणीन्द्र नारायण मिश्र मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी प्रकाशचंद्र मिश्र व संचालन कार्यक्रमाधिकारी डॉ0 रजनीश पाण्डेय ने किया। आभार प्रदर्शन प्राचार्य डॉ0 अमित सिंह ने किया। समारोह का संयोजन निदेशक डॉ0 संदीप मिश्र द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |