प्रतापगढः किशोरी ने की आत्महत्या, कोहराम
March 17, 2026
लालगंज/प्रतापगढ। घर के अंदर किशोरी के द्वारा आत्महत्या को लेकर परिजनो में कोहराम मच गया। लालगंज कोतवाली के डगरारा गांव में शिवकुमार वर्मा की पुत्री कविता 16 ने मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे घर के अंदर दुपटटे के सहारे फांसी लगा ली। घटना के समय मृतका किशोरी की मां खेत गयी थी। मृतका का पिता कारोबारी के सिलसिले में बाहर रहता है। चर्चा के मुताबिक घटना की सुबह किशोरी का अपने छोटे भाई से विवाद हो गया। अचानक किशोरी के आत्महत्या की खबर मिलते ही उसकी मां बदहवाश होकर घर पहुंची। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया।
