Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: लोहरा (गुलरहवा), बट एवं तकिया मू० दरगाह गाँव की जमीन को अधिग्रहण होने को लेकर डीएम को ज्ञापन सौपा।

सोनभद्र। तकिया मु० दरगाह, विकास खण्ड करमा, तहसील-राबर्टसगंज, हम प्रार्थीगण ग्राम लोहरा (गुलरहवा), बट एवं सोनभद्र के अंतर्गत समस्त ग्रामवासी हैं। हम लोगों को यह ज्ञात हुआ है कि हमारे गांव की भूमि को सरकार द्वारा औद्योगिक गलियारे की विकास के लिये सिंचित भूमि है जहाँ पर धान, गेहूँ व सब्जी की फसल का काश्त होता है और यह भूमि हम लोगों के जीवन यापन का मुख्य साधन है। हम सभी ग्रामीण कृषि कार्य पर ही निर्भर हैं और इसी भूमि से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। यह समस्त गाँव न्याय पंचायत वट, बंतरा के अंतर्गत आता है यह न्याय पंचायत कृषि के क्षेत्र में जिले को सबसे ज्यादा राजस्व भी देता है यदि यह भूमि अधिग्रहित कर ली जाती है, तो हम सभी ग्रामीण बेघर, बेरोजगार एवं आर्थिक संकट के साथ-साथ पूरी तरह से रोड पर आ जाएंगे।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए कहा कि गाँव की भूमि का अधिग्रहण रोकने की कृपा करें। हम सभी ग्रामवासी आपके इस मानवीय निर्णय के लिए सदैव आभारी रहेंगे।
इस मौके पर रविशंकर,अजित,विनोद,सुदामा सिंह,राजेश सिंह,जसवंत,रामलाल,शंकर, राहुल प्रद्युम्न,दासी,मीरा,सोनी,शिवा,सुरेंद्र,रीता ,प्रकाश समेत हजारों की सख्या में लोग पहुचे कलेक्ट्रेट।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |