सोनभद्र। मंगलवार को आर. पी. सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर के जनपद सोनभद्र आगमन पर पुलिस लाइन चुर्क में उन्हें सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गई, तत्पश्चात प्रशासनिक भवन, पुलिस लाइन चुर्क में आगामी होली/रमजान, बोर्ड परीक्षा, अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, बजट व्यय, यक्ष एप के प्रभावी उपयोग एवं साइबर अपराध की रोकथाम के संबंध में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा की गई, जिसमें पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक, एलआईयू एवं समस्त शाखा प्रभारीगण उपस्थित रहे। बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्देश प्रदान किए गए—
संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी क्षेत्रों की पहचान कर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश। शांति समिति की बैठकें आयोजित कर पुलिस-जन संवाद सुदृढ़ करने पर बल।सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को सक्रिय रखते हुए अफवाहों/भ्रामक सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश।पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, फुट पेट्रोलिंग, बाइक पेट्रोलिंग एवं रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश। जनपद के समस्त थानों पर यक्ष एप के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं का त्वरित सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश।बीट पुलिस अधिकारियों को यक्ष एप पर नियमित अपडेट दर्ज करने एवं फीडबैक प्रणाली को सुदृढ़ करने हेतु निर्देशित किया गया।एप के माध्यम से अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की निगरानी को प्रभावी बनाने पर बल।
लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर बल।वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान। महिला सुरक्षा, मादक पदार्थ तस्करी एवं संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु कार्ययोजना की समीक्षा। आधुनिक तकनीक (यक्ष एप) एवं साइबर अपराध नियंत्रण तंत्र को प्रभावी बनाते हुए पारदर्शी एवं जवाबदेह पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
