Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: सोनभद्र फुटबाल एसोसिएशन लीग मैच का आयोजन मई माह में की जाएगी आयोजित।

सोनभद्र। अवैतनिक सचिव नूरउद्दीन खान के विज्ञप्ति के अनुसार माह मई 2026 में जनपद सोनभद्र के फुटबाल खिलाड़ियों के लिए एक लीग मैच आयोजन सोनभद्र फुटबाल एसोसिएशन सोनभद्र के द्वारा आयोजित की जायेगी। जिसके लिए जनपद में रेफरी (आफिशियल्स) की बैठक दिनांक 17.02.2026 को जिला सचिव आवास कार्यालय सोभनाथ मंदिर के बगल में रावर्टसगंज स्थित समय 2 बजे आयोजित की जानी है, जिसमें जनपद के साथ प्रदेश भर में आयोजित होनी वाली प्रतियोगिताओं में जनपद सोनभद्र के रेफरी को प्रतिभाग कराये जाने के संबन्ध में एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर इसमें रेफरी से संबन्धित होने वाली नियमों की जानकारी के साथ-साथ रेफरी की कमी या रेफरी आफिशियल्स से संबन्धित व्यवहारो से संबन्धित जानकारी प्राप्त करते हुए उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ वाराणसी के द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुपालन में जनपद के फुटबाल खेल को बढाये जाने के लिए प्रयास किये जाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करे। जिसमें फुटबाल खेल से संबन्धित विकास को अग्रसर किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |