सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी जंगल में छुही मिट्टी निकालने गई महिलाओं के साथ बड़ा हादसा हो गया। जंगल क्षेत्र में अचानक मिट्टी धंसने से करीब छह लोग दब गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचकर जेसीबी से राहत और बचाव कार्य में जुटा है। अब तक तीन महिलाओं के शव बरामद किए जा चुके हैं जबकि एक की तलाश जारी है। दो महिलाओं को सुरक्षित निकाल लिया गया है।मामला म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी जंगल का है जहां छुहीया मिट्टी निकालने के लिए गांव की महिलाएं गई थीं। बताया जा रहा है कि खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और करीब पाँच लोग उसके नीचे दब गए। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ समेत पुलिस और बचाव टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीन से लगातार मिट्टी हटाने का काम जारी रहा। अब तक मिली जानकारी के अनुसार तीन महिलाओं के शव बाहर निकाले जा चुके हैं जबकि की दो महिलाओं को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया जिससे उनकी जान बच सकी। जंगल क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1-सद्दीकुन निशा पत्नि कमरुद्दीन निवासी बढौर उम्र 35 वर्ष थाना बभनी मौत 2- अनीषा खातून पत्नि मेराज निवासी किरवानी उम्र 35 वर्ष मौत
3-सीता पत्नी देव वरण गौड़ निवासी खैराही उम्र 30 वर्ष मौत।
4- फूलकुमारी पत्नी उदय शंकर गौड़ निवासी खैराही उम्र 35 वर्ष।घायल
5- नाजिमुन्निशा पत्नी मनशेर निवासी किरवानी उम्र 35 वर्ष घायल
