Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कल टीम इंडिया की होगी अमेरिका से भिड़ंत


भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम उतरने के लिए तैयार है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है. टीम इंडिया टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में खेलने उतरेगी. वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में हुए साल 2024 की टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर जीता था. हालांकि, इस टूर्नामेंट के इतिहास में अभी तक कोई भी टीम लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है.

टीम इंडिया को टूर्नामेंट के ग्रुप ए में रखा गया है. इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड की टीम मौजूद है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 7 फरवरी को भारत का पहला मुकाबला अमेरिका से है. इसके बाद टीम 12 फरवरी को नामीबिया का सामना अरुण जेटली स्टेडियम में करेगी. भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होना है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और नीदरलैंड का मैच 18 फरवरी को खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 ग्रुप हैं और हर ग्रुप की टॉप-2 टीमों को सुपर-8 में जगह मिलेगी.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरेगी. पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से भारतीय टीम एक भी सीरीज नहीं हारी है. टीम में दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के साथ ही नंबर-1 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती भी हैं. स्क्वाड में 8 ऐसे खिलाड़ी हैं जो 2024 के टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा थे, जबकि 7 नए खिलाड़ियों को जगह मिली है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |