Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रूसी मिलिट्री इंटेलिजेंस के डिप्टी चीफ पर हुआ हमला! अज्ञात हमलावर ने मारी गोली


रूसी मिलिट्री इंटेलिजेंस के एक डिप्टी चीफ को गोली मार दी गई है। गोली लगने से अधिकारी बुरी तरह घायल हुए हैं। जांच समिति की प्रवक्ता स्वेतलाना पेट्रेंको ने एक बयान में कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव को मॉस्को में एक अज्ञात हमलावर ने कई बार गोली मारी। उन्होंने बताया कि अलेक्सेयेव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेट्रेंको ने यह नहीं बताया कि इस हमले के पीछे कौन हो सकता है। अलेक्सेयेव 2011 से रूस की मिलिट्री इंटेलिजेंस के पहले डिप्टी हेड के तौर पर काम कर रहे हैं।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, हमला जनरल अलेक्सेयेव के अपार्टमेंट भवन के लिफ्ट हॉल या प्रवेश द्वार के पास हुआ। कुछ स्रोतों ने दावा किया कि हमलावर ने पीठ में 3 या उससे अधिक गोलियां मारी हैं, जबकि अन्य रिपोर्टों में 6 गोलियों का जिक्र है। हमलावर मौके से भागने में कामयाब रह है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं। घटनास्थल से फोरेंसिक टीमों ने सबूत जुटाए हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव को 2017 में रूस के सर्वोच्च सम्मान 'हीरो ऑफ रशिया' से नवाजा गया था। वो रूसी सैन्य खुफिया के महत्वपूर्ण स्तंभ माने जाते हैं और कई अभियानों में शामिल रहे हैं। हमलावर के महिला होने की अफवाहें भी सामने आई हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

रूस और यूक्रेन के बीच जंग के दौरान इस तरह का हमला रूसी अभियानों के लिए घातक साबित हो सकता है। अलेक्सेयेव उच्च पद पर हैं और खुफिया तथा विशेष अभियानों से जुड़े रहे हैं। 2023 में वैगनर विद्रोह के दौरान उन्होंने वैगनर लड़ाकों से अपील की थी कि वो विद्रोह समाप्त करें। अभी तक हमले के लिए किसी संगठन या व्यक्ति ने जिम्मेदारी नहीं ली है। रूसी अधिकारियों ने जांच जारी रखने और दोषियों को जल्द पकड़ने का वादा किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |