Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः सरकारी काम के निर्माण में किया गया भ्रष्टाचार, निर्माण की जांच की मांग, विधायक को लिखा पत्र


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर आठ 8 तरहिया में चल रहे सीसी नाला निर्माण कार्य ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। बता दें कि निर्माण कार्य के दौरान ही नाले का कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो जाना ना सिर्फ कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहा है, बल्कि नगर पंचायत की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक निगरानी को भी कटघरे में खड़ा कर रहा है। जहां उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है और स्थानीय विधायक योगेश शुक्ला भी भाजपा से हैं, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। ऐसे में नाला निर्माण में सामने आई अनियमितताओं को लेकर भाजपा के ही बीकेटी मंडल अध्यक्ष संदीप यादव ने विधायक को पत्र लिखकर भ्रष्टाचार की जांच की मांग ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप यादव ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी कर घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया, जिसका नतीजा यह है कि काम पूरा होने से पहले ही नाला टूटने लगा है। उन्होंने इसे सरकारी धन की खुली बर्बादी बताते हुए निष्पक्ष तकनीकी जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे मामले में नगर पंचायत प्रशासन की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। निर्माण कार्य की निगरानी की जिम्मेदारी जहां नगर पंचायत अध्यक्ष पर बनती है, वहीं अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र पांडेय की कार्यशैली और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि नाले की यही हालत रही तो बरसात में जलभराव और गंदगी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। लोगों ने मांग की है कि राजनीति से ऊपर उठकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाए। राजनीतिक जानकारों की मानें तो यह मामला अब भाजपा सरकार में पारदर्शिता बनाम सपा शासित नगर पंचायत की जवाबदेही का मुद्दा बनता जा रहा है। भाजपा नेता द्वारा अपनी ही सरकार में जांच की मांग को जीरो टॉलरेंस नीति के रूप में देखा जा रहा है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि विधायक स्तर से इस शिकायत पर कब और क्या कार्रवाई होती है, और क्या नाला निर्माण में हुई कथित धांधली की परतें खुल पाती हैं या नहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |