लखनऊः रविदास जयंती पर लगा भव्य मेला, विधायक ने डॉ अंबेडकर व रविदास की फोटो चिन्ह पर माला अर्पण कर पुष्प अर्पित किए
February 03, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब (बीकेटी) विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगर चैगवां मजरा खेरिया गांव में रविदास जयंती पर भव्य मेला लगता है। मंगलवार को इस मेले में बीकेटी भाजपा विधायक योगेश शुक्ला मुख्य अतिथि शामिल हुए। खेरिया गांव के मेले में विधायक योगेश शुक्ला ने रविदास व डॉ अंबेडकर की फोटो चिन्ह पर पुष्प अर्पित कर नमन कर दीपक जलाया। वही खेरिया गांव की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सभी समान है सभी श्रेष्ठ हैं कोई छोटा बड़ा नहीं है, मैं सर्वश्रेष्ठ हूं यह भावना नहीं होनी चाहिए, हमने बीकेटी विधानसभा में सभी के लिए काम किया है,विधानसभा की जनता हमारे लिए परिवार है और इस परिवार को निष्पक्ष चलाना व उनके हितों की रक्षा करना मेरा परम कर्तव्य है। इस दौरान विधायक योगेश शुक्ला कहा कि मेरे खिलाफ कुछ लोग षड्यंत्र कर रहे हैं वह लोग जल्द ही बेनकाब होंगे। मैंने सभी के लिए काम किया है। बीकेटी क्षेत्र की कई सड़कों का निर्माण करवाया गया है और कई सडको का निर्माण जारी है। इस दौरान नगर चैगवां ग्राम पंचायत प्रधान प्रतिनिधि योगेश शुक्ला,मेला कमेटी अध्यक्ष मनोज कुमार गौतम, सदस्य बिरेंन्द्र कुमार गौतम, रामसनेही बीडीसी, अन्य ग्रामीण मौजूद रहें।
