Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः राम सेवक त्रिवेदी गर्ल्स इंटर कॉलेज में पंच कुंडी यज्ञ और आध्यात्मिक आयोजन का शुभारंभ


लखनऊ। लखनऊ जिले के इटौंजा में स्थानीय राम सेवक त्रिवेदी गर्ल्स इंटर कॉलेज में आज दिव्य श्पंच कुंडी यज्ञश् का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का संचार करना और संपूर्ण विद्यालय परिवार के कल्याण हेतु आध्यात्मिक ऊर्जा का आह्वान करना था। विद्यालय परिसर में मंत्रोच्चार के साथ पंच कुंडी यज्ञ की पूर्णाहुति दी गई। कॉलेज की छात्राओं, शिक्षकों और प्रबंध समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर आहुतियां दीं। विद्यालय के प्रबंध तंत्र और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने इस अनुष्ठान में शिरकत की। यज्ञ के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि यह आयोजन छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गौरतलब है कि विद्यालय अपनी स्वर्ण जयंती के करीब है (स्थापना 1977 ) और लगातार शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य कर रहा है। सभी  बच्चों व अभिभावकों को तहरी भोज का भी आयोजन किया गया। यह आयोजन आगामी 4 फरवरी 2026 को होने वाले वार्षिकोत्सव श्कौशल प्रेरणा दिवसश् की पूर्व संध्या पर एक आध्यात्मिक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |