आगरा । अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मध्यप्रदेश, इंदौर द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी प्रमुखों की दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह तोमर एवं श्रीमती हेमलता तोमर के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री पूनम राघव, प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका चैहान, ठाकुर भूपेंद्र सिकरवार सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही।
इसके साथ ही विभिन्न अन्य संगठनों के प्रमुखों एवं करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनुराग एवं राघव जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
दो दिवसीय बैठक के दौरान समाज के सर्वांगीण उत्थान, संगठन को सशक्त बनाने, युवाओं की भागीदारी, शिक्षा एवं सामाजिक एकता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी पदाधिकारियों ने समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया
बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ सामाजिक चेतना को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।
