Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब


संग्रामपुर/अमेठी।
जनपद के भेंटुआ ब्लॉक अंतर्गत हीरापुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे गांव में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं भक्ति गीतों पर झूमती रहीं, वहीं पुरुष श्रद्धालु हरि नाम के जयघोष से वातावरण गुंजायमान करते रहे। गाजे-बाजे और पुष्पवर्षा के बीच यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। कथा के मुख्य आयोजक जगदंबा शुक्ला, श्रीमती उर्मिला शुक्ला, शिव शंकर शुक्ला एवं शिवकुमार शुक्ला ने श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने का संकल्प दोहराया। कथा वाचक पंडित राजीव कृष्ण शास्त्री जी महाराज भी कलश यात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर जगन्नाथ पाण्डे जिला पंचायत सदस्य वार्ड 33,अमरनाथ तिवारी, रमाकांत तिवारी, इंद्रभान पांडे, संजय मिश्रा संतराम तिवारी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों एवं आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर दिखाई पड़ा। आयोजन समिति के अनुसार कथा का क्रम आगामी दिनों तक जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |