Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से परेशान -जयसिंह प्रताप


अमेठी। उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश किए गए बजट का समाजवादी पार्टी ने जोरदार विरोध किया। सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झुनझुना बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया। सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि यह बजट महिला नौजवान और किसान सहित गर्व का विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट केवल चंद पूंजीपतियों और उद्योगपतियों के चैखट तक रह गया,सपा नेता ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के मामले में प्रदेश लगातार पिछड़ता जा रहा है किसानों की समस्याओं पर सरकार का कोई ध्यान नहीं गया है। खाद,बीज, पानी, बिजली और आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है,बेरोजगारों, महिलाओं,व्यापारियों को इस बजट से दूर रखा गया सपा नेता ने कहा कि इससे साबित होता है कि वर्तमान की सरकार पूंजीपतियों कि है, सरकार हर वर्ग के हाथों में झुनझुना पकड़ाने का काम किया है,सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश की जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से परेशान है, जनता अब परिवर्तन कर पूर्ववर्ती चैमुखी विकास वाली अखिलेश सरकार चाहती है। विरोध प्रदर्शन में हिमांशु प्रजापति,दयाराम, रामबली, सौरभ चैधरी, अनिल सिंह,कुलदीप, अजय,राजकुमार, विमल सहित कई लोग मौजूद रहे.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |