Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुकुलबाजार: पुलिस जांच में मामला पेशबंदी का निकला! जन सेवा केन्द्र संचालक से लूट की खबर संदिग्ध


शुकुलबाजार/अमेठी। थाना क्षेत्र में जन सेवा केन्द्र संचालक से कथित लूट की घटना सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने जांच में इसे संदिग्ध बताया है। पुलिस के अनुसार 17 फरवरी 2026 को यूपी-112 पर शाम 7रू36 बजे मान सिंह यादव पुत्र राम नरेश यादव निवासी पूरे देवी तिवारी मजरे नीमपुर ने सूचना दी कि जन सेवा केन्द्र बंद कर घर जाते समय तीन अज्ञात व्यक्तियों ने रास्ते में रोककर तमंचा लगाते हुए उनका बैग छीन लिया। सूचना मिलते ही थाना बाजार शुकुल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि आवेदक के परिवार का गांव के ही बबलू यादव से पुराना विवाद चल रहा है। वर्ष 2025 में दर्ज एक मुकदमे में आरोपी की जमानत याचिका उच्च न्यायालय में लंबित है, जिस पर वादी पक्ष द्वारा आपत्ति भी दाखिल की जा चुकी है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आवेदक ने विरोधी पक्ष के परिजनों के नाम घटना में बताए, जबकि स्थानीय लोगों से जानकारी करने पर ऐसी किसी लूट की पुष्टि नहीं हो सकी।  इस घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश और पेशबंदी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |