Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: बुजुर्ग महिला से मारपीट, केस दर्ज


तिलोई/अमेठी। मोहनगंज पुलिस ने एक बुजुर्ग दलित महिला की पिटाई मामले में एक व्यक्ति के विरुद्ध मारपीट व एससीएसटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।क्षेत्र के नवावा गांव निवासिनी पीड़िता रजना पत्नी स्व अंगनू पासी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि खेतों में काम करने के दौरान गांव निवासी विपक्षी विजय कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा पुत्र सुखदेव मिश्रा ने गाली गलौज करते हुए डंडा व लात घूसों से उसकी पिटाई कर दिया जिसमें उसके हाथ और शरीर में अंदरूनी चोटे आई हैं।विपक्षी ने कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दिया है।इस संबंध में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला पंजीकृत जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |