शुकुलबाजार: ममेरे ससुर पर बहू से दुष्कर्म का आरोप
February 18, 2026
शुकुलबाजार/अमेठी। क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने ममेरे ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता पक्ष के अनुसार बुधवार दोपहर महिला घर से शौच के लिए बाहर गई थीए तभी सुनसान स्थान का फायदा उठाकर आरोपित ने उसे जबरन पकड़ लिया और कथित रूप से दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता अपने पति व अन्य परिजनों के साथ थाना पहुंची और दुष्कर्म की तहरीर देने का प्रयास किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज करने के बजाय छेड़छाड़ की धारा में ही केस दर्ज कर लिया। इसे लेकर परिवार में नाराजगी व्याप्त है। पीड़िता की देवरानी ने चेतावनी दी है कि यदि उचित धाराओं में कार्रवाई नहीं की गई तो वे मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगी। परिवार ने आरोपित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक तौर पर मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।
.jpg)