हाथरस। श्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडलश् (फेम) के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज लखनऊ में राज्य कर (ैळैज्) विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती कामिनी रतन चैहान (प्।ै) के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में प्रदेश के व्यापारियों को जीएसटी प्रणाली में आ रही व्यावहारिक और तकनीकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और एक 15-सूत्रीय मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपा गया।
प्रमुख मांगें और चर्चा के बिंदु। बैठक के दौरान फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह सोबती ने व्यापारियों का पक्ष रखते हुए विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार के सुझाव दिए। उन्होंने विशेष रूप से श्सचल दलश् (डवइपसम ॅपदह) की व्यवस्था को समाप्त करने या उसमें सुधार करने की मांग की, ताकि व्यापारियों का मानसिक उत्पीड़न रोका जा सके।
अजय कुमार अग्रवाल जी ने उठाई टैक्स विसंगति की आवाज। प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अजय कुमार अग्रवाल (मथुरा) ने व्यापारियों के आर्थिक हितों पर चोट करने वाली टैक्स दरों की विसंगति पर कड़ा पक्ष रखा। उन्होंने प्रमुख सचिव का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि ’ मेटल क्षेत्र में विसंगतिरू मेटल व्यापारियों को कच्चा माल 18ः जीएसटी पर मिलता है, जबकि तैयार माल पर केवल 5ः जीएसटी है। इस 13ः के अंतर के कारण छोटे व्यापारियों की कार्यशील पूंजी विभाग में फंसी रहती है, जिससे व्यापार ठप हो रहा है। उन्होंने इसे समान दर पर लाने की मांग की। ’ रेडीमेड गारमेंट्सरू वर्तमान में 1000 रुपये तक के कपड़ों पर 5ः और उससे ऊपर 12ः कर है। अग्रवाल जी ने मांग की कि सभी प्रकार के रेडीमेड कपड़ों को 5ः के एक समान स्लैब में लाया जाए ताकि विसंगति दूर हो सके।
प्रमुख सचिव का आश्वासन। सचिव श्रीमती कामिनी रतन चैहान का रुख अत्यंत सकारात्मक रहा। उन्होंने व्यापारियों की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि विभाग इन विसंगतियों और तकनीकी बाधाओं (जैसे पोर्टल की त्रुटियां और बैंक खाते फ्रीज होना) पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगा।
इस अवसर पर मथुरा से वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल,जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह और जिला उपाध्यक्ष रामदास चतुर्वदि,प्रदीप बैंदेल, प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे और व्यापारियों में ंिपअउ के आगरा,हाथरस,फरुखाबाद बदायूं जिलों से भी व्यापारियों ने भाग लिया।व्यपारियो की एकजुटता का बड़ा समागम यह सौहार्दपूर्ण बैठक रही ।
.jpg)