Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः पति पत्नी के दो जोड़े पुनः हुए एक दूजे के, किया सराहनीय समझौता, दोनों की हुई विदाई


प्रतापगढ़। जिले में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़ के अध्यक्षध्जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पाण्डेय के आदेशानुसार चल रहे मध्यस्थता अभियान के अंतर्गत जज सीडिध्सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाम्भवी के निर्देशन में गुरुवार को मध्यस्थता केन्द्र सिविल कोर्ट से विश्वनाथ प्रसाद त्रिपाठी एडवोकेटध्मीडिएटर ने आपसी सुलह समझौता से पति पत्नी के दो जोड़ों की विदाई कराकर विवाद को समाप्त कराया। ज्ञात हो कि खुशबू व इंद्रजीत सिंह (पति पत्नी) के बीच कई वर्षों से चल रहे विवाद में गुरुवार को दोनों पक्ष ने आपसी विवाद और मतभेद को समाप्त करते हुए साथ साथ रहने का निर्णय ले लिया। दोनों के संसर्ग से एक पुत्र 16 वर्ष व एक पुत्री 14 वर्ष हैं पुत्र अपनी माँ खुशबू के साथ अपने ननिहाल में तथा पुत्री अपने पिता के साथ अपने घर पर रहते थे। इसी प्रकार एक अन्य दूसरे वैवाहिक विवाद में पति गुफरान और पत्नी साबिया बानो के बीच वैचारिक विवाद और मतभेद चल रहे थे जिसके कारण दोनों के बीच विदाई सम्बन्धी मुकदमा परिवार न्यायालय में विचाराधीन था। मध्यस्थता केन्द्र में गुरुवार को विश्वनाथ प्रसाद त्रिपाठी एडवोकेट मीडिएटर के द्वारा दोनों पक्ष को समझाया गया जिस पर दोनों पक्ष ने आपसी सहमति से पुनः एक साथ रहने और वैवाहिक सम्बन्ध बनाए रखने का निर्णय लिया। पत्नी आपसी सुलह समझौते से अपनी ससुराल चली गई। उक्त अवसर पर शांभवी सिविल जज सी0 डि0ध्सचिव ने दोनों जोड़े के पति पत्नी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया और बधाई दी। उक्त अवसर पर जफर उल्ला एडवोकेट, राजेश प्रताप सिंह एडवोकेट, राम कांत द्विवेदी एडवोकेट जीतेन्द्र पाण्डेय एडवोकेट पी एल वी ज्योत्सना दूबे एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |