शुकुलबाजार: नहर पटरी पर अज्ञात वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
February 12, 2026
शुकुलबाजार/अमेठी। थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, पंदेगंजचैराहे पर जब नहर की पटरी के किनारे एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव बरामद हुआ । सुबह ग्रामीणों की नजर नहर किनारे पड़े शव पर पड़ी। देखते ही देखते खबर पूरे गांव में फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृत महिला की उम्र लगभग 70 वर्ष है। हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों में महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अचानक शव मिलने की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मृतका की पहचान और मौत के कारणों का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
.jpg)