Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः तृतीय प्री-कैम्प आयोजन मे विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी! पात्र व्यक्तियों को किया गया चिहिन्त


कन्नौज। माननीय जनपद न्यायाधीश ध् अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेन्द्र कुमार झा की अध्यक्षता मे 22 फरवरी को मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन से पूर्व प्री-कैम्प का आयोजन तहसील छिबरामऊ मे स्थित परिसर मे आयोजित किया गया।

उक्त प्री-कैम्प मे उपस्थित रही सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती स्नेहा द्वारा विभिन्न विभागों के लगे स्टाल का निरीक्षण कर योजनाओं के बारे मे जाना तथा मेगा कैम्प की महत्ता की जानकारी देते हुये बताया गया कि इस प्री-कैम्प को अयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि विभागों द्वारा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ खासतौर पर कमजोर वर्ग समेत महिलाओ और बच्चों को सशक्त बनाने मे हो सके तथा 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा बृहद साक्षरता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन मे सभी विभागों द्वारा अधिक से अधिक लाभार्थियों को चयनित कर उन्हें लाभान्वित किया जा सकें एवं प्री-कैम्प के माध्यम से आम जनता को सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जायेगी। सचिव द्वारा यह भी बताया गया कि पराविधिक स्वयं सेवकों पैनल अधिवक्ता एवं मध्यस्थ अधिवक्ताओं के माध्यम से जनपद कन्नौज के ग्रामीण व शहरी स्थानों मे आम जन को जागरूक करने हेतु प्रचार- प्रसार किया जा रहा है जिससे लोग मेगा कैम्प के बारे जागरूक हो सके।

प्री-कैम्प मे विभिन्न विभागों जैसे  वन विभाग जल जीवन मिशन विभाग कृषि विभाग स्वास्थ्य विभाग शक्ति मोबाइल पुलिस मिशन शक्ति विभाग जिला दिव्यांग कल्याण विभाग मत्स्य विभाग सोलर विभाग जिला सूचना विभाग समाज कल्याण विभाग श्रम विभाग जिला प्रोवेशन विभाग जिला नगरीय विकास अभिकरण बेसिक शिक्षा विभाग तथा अन्य विभागों द्वारा द्वारा अपने-अपने से विभाग से सम्बन्धित योजनाओ के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को योजनावार चिहिन्त किया गया। 

उक्त कार्यक्रम मे तहसीलदार छिबरामऊ अवनीश कुमार सिंह नायब तहसीलदार रामप्रकाश नायब तहसीलदार तालग्राम हिमांशु प्रभाकर  राजस्व निरीक्षक रजिस्टर कानूनगो सावरेन लाल भारती फार इम्पावरमेंट आफ वूमेन टीम से जिला मिशन समन्वयक श्रीमती प्रतिमा जेन्डर स्पेशलिस्ट श्रीमती अनुपम जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती शालिनी सक्सेना एवं कैसवर्कर अजीत सहित पराविधिक स्वयं सेवक रिया सीमा बानो साजिब मौसमीन बानो उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |