Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण


कन्नौज। जनपद में संचालित हो रही हाईस्कूल एवं इन्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को सकुशल निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा परीक्षा केन्द्र के.के. इंटर कॉलेज तथा मुस्लिम मोहम्मदिया इंटर कॉलेज का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर तैनात पुलिस बल सीसीटीवी व्यवस्था प्रवेश द्वार पर चेकिंग परीक्षार्थियों की पहचान सत्यापन कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति तथा परीक्षा से संबंधित अन्य सुरक्षा एवं व्यवस्थात्मक पहलुओं का गहन निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहते हुए लगातार भ्रमणशील रहने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |