Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बनाएं राजस्थानी स्टाइल बेसन के गट्टे की सब्जी, खुशबू और स्वाद दोनों लाजवाब


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गट्टे की सब्जी बनाने के लिए एक कप बेसन, एक टी स्पून तेल, 1/4 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1/4 टी स्पून हल्दी, 1/4 टी स्पून धनिया जीरा पाउडर, 1/4 टी स्पून अजवाइन, 1/8 टी स्पून बेकिंग सोडा और स्वाद अनुसार नमक की जरूरत पड़ेगी। सब्जी की ग्रेवी बनाने के लिए एक कप दही, 1/2 टी स्पून बेसन, एक बारीक कटा हुआ प्याज, 1/2 छोटी कटोरी टमाटर-लहसुन-हरी मिर्च का दरदरा पिसा हुआ पेस्ट, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1/2 टी स्पून हल्दी, एक टी स्पून धनिया जीरा पाउडर, 1/2 टी स्पून गरम मसाला, स्वाद अनुसार नमक. एक टी स्पून कसूरी मेथी, बारीक कटा हुआ हरा धनिया, 4 टी स्पून तेल और एक टी स्पून राई-जीरे की जरूरत पड़ेगी। आइए स्टेप बाई स्टेप राजस्थानी स्टाइल में बेसन के गट्टे की सब्जी बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

पहला स्टेप-
सबसे पहले एक कटोरे में बेसन को छान लीजिए। अब इसी कटोरे में सारे मसाले, बेकिंग सोडा और तेल एड कर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।

दूसरा स्टेप- आपको इस मिक्सचर में थोड़ा-थोड़ा पानी एड करते हुए इसे आटे की तरह गूंथ लेना है। अब आटे को लंबे-लंबे रोल की शेप दे दीजिए।

तीसरा स्टेप- कढ़ाई में पानी गर्म करने के लिए चढ़ा दीजिए। आपको इस पानी में रोल को लगभग 8 से 10 मिनट के लिए कुक करना है।

चौथा स्टेप- अब इन लंबे-लंबे पके हुए रोल को पानी से निकालकर गट्टे की शेप में कट कर लीजिए। इसके बाद गट्टे को पानी में वापस डाल दीजिए।

पांचवां स्टेप- साथ ही एक कटोरे में दही, बेसन और सारे मसालों को आपस में मिला लीजिए। अब एक कढ़ाई में तेल गर्म कर इसमें राई और जीरा एड कीजिए।

छठा स्टेप- इसके बाद कढ़ाई में प्याज एड कर इसे गोल्डन होने तक भून लीजिए। अब टमाटर, लहसुन और हरी मिर्च के पेस्ट को भी प्याज के साथ मिलाकर पकाएं।

सातवां स्टेप- अब इस मिक्सचर में मसाले वाले दही को भी मिक्स कर लीजिए। आपको सब्जी को तब तक पकाना है, जब तक तेल अलग न होने लग जाए।

आठवां स्टेप- इसके बाद गट्टे को पानी के साथ ही इस मिक्सचर में मिला लीजिए। आखिर में सब्जी में गरम मसाला और कसूरी मेथी मिक्स कर लीजिए और फिर सब्जी को थोड़ी देर पकाने के बाद इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया भी मिक्स कर लीजिए।

गर्मागर्म राजस्थानी स्टाइल वाली गट्टे की सब्जी को रोटी या फिर पराठे के साथ सर्व कीजिए और इसके टेस्ट का लुत्फ उठाइए। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को इस डिश का स्वाद काफी ज्यादा पसंद आने वाला है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |