Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगरा: प्रदेशीय सब जूनियर बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता सम्पन्न, वाराणसी मण्डल बना विजेता


आगरा। एकलव्य स्टेडियम, आगरा में खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश वॉलीबाल संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रदेशीय सब जूनियर बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए वाराणसी मण्डल टीम ने विजेता तथा अयोध्या हॉस्टल टीम ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया।

समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान सुशील तिवारी (सचिव), संजय शर्मा (त्ैव्), एस.एस. चैहान, धीरेन्द्र सिंह, विजय कुमार सहित खिलाड़ी, टीम कोच, टीम मैनेजर तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

आयोजकों द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में बेटियों के उत्साहवर्धन का संदेश देते हुए कहा गया “खेले बेटियां, जीतें बेटियां।”

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |