Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः वरिष्ठ फौजदारी अधिवक्ता के निधन पर शोक! कचेहरी प्रांगण में आयोजित हुई, शोक सभा


प्रतापगढ़। जिले के रानीगंज के द्वारिकापुर निवासी पूर्व ए डी जी सीध्फौजदारी अधिवक्ता विपिन चन्द पाण्डेय जी का उनके विवेक नगर स्थित शहरी आवास पर आज लम्बी बीमारी के बाद दुःखद निधन हो गया वे पच्चासी वर्ष की आयु तक नित्य नियम से कचेहरी आते रहे।

 उनकी यादों को साझा करते हुए अधिवक्ता कथाकार प्रेम कुमार त्रिपाठी जी ने बताया वे कचेहरी शेड्यूल में डेढ़ बजते ही अपने अधीनस्थ साथियों जूनियर अधिवक्ताओं से कहते कि  इट इज प्रॉपर टाइम टू टेक ए बेयर  कप ऑफ टी उनकी यह टैग लाइन अब सिर्फ स्मृतियों में रहेगी।

धर्मेन्द्र नाथ तिवारी वरिष्ठ रीडर बताते हैं कि पाण्डेय जी ने एक मुकदमे में जिरह करते हुए एक ही सवाल पूछ कर  जिरह समाप्त कर दिया तो पीठासीन अधिकारी चकित रह गए

अधिवक्ता राज किशोर त्रिपाठी जी ने कहा कि सिर्फ गवाह का बयान पढ़कर ही  हत्या के मुकदमे में जिरह करने का कलेजा सिर्फ पाण्डेय जी में ही था 

उनके शिष्यों की एक लम्बी श्रृंखला है जिसमें उनके कई शिष्य न्यायाधीश पद पर आसीन हैं तो कई वकालत के क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रहे हैं

उनके परलोक गमन पर कलेक्ट्रेट परिसर में शोकसभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया शोकसभा में वरिष्ठ अधिवक्तागण राज किशोर त्रिपाठी प्रेम कुमार त्रिपाठी  अमित शुक्ल ध्रुव पाल संदीप कार्तिकेय मिश्रा सुमित पाण्डेय चंद्रेश मिश्रा असलम खान राम आसरे शर्मा सूर्य प्रकाश शिवम मिश्र प्रदीप चतुर्वेदी दीपक पाण्डेय सिनोद सिंह गोविन्द मौर्य आनन्द प्रकाश आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |