Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः वित्तीय जागरूकता शिविर में सुरक्षित बैंकिंग पर जोर


मसौली/बाराबंकी। ग्राम पंचायत टेरा दौलतपुर स्थित पंचायत भवन में वित्तीय जागरूकता एवं सुरक्षित बैंकिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय रिजर्व बैंक और नाबार्ड के तत्वावधान में क्रिसिल फाउंडेशन के सहयोग से सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।

शिविर के दौरान ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, सुरक्षित लेन-देन, डिजिटल भुगतान, धोखाधड़ी से बचाव तथा केवाईसी अपडेट कराने के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही गांव में ई-रिक्शा के माध्यम से भ्रमण कर लोगों को बैंकिंग जागरूकता और केवाईसी अद्यतन कराने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में ब्रांच मैनेजर व एरिया मैनेजर आशीष यादव, सेंटर मैनेजर लालजी, ग्राम प्रधान शमशेर, बैंक मित्र उमाशंकर यादव, समूह सखी गीता देवी, कामिनी देवी सहित गांव की महिला एवं पुरुष ग्रामीण उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि वित्तीय साक्षरता से ही सुरक्षित और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण संभव है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |