Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः बाबा घुइसरनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर्व पर प्रबन्धों को लेकर हुई समीक्षा बैठक! एसडीएम व सीओ ने तीन दिवसीय महोत्सव की तैयारियों का किया निरीक्षण


लालगंज/प्रतापगढ़। महाशिवरात्रि पर बाबा घुइसरनाथ धाम में तीन दिवसीय राष्ट्रीय एकता महोत्सव की तैयारियों को लेकर गुरूवार को अफसरो ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न कार्यो की समीक्षा की। एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा तथा सीओ आशुतोष मिश्र ने संयुक्त रूप से मेला क्षेत्र में भ्रमण कर विभिन्न तैयारियों का अवलोकन किया। बाबा धाम निरीक्षण गृह में एसडीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक भी हुई। बैठक में एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने परिसर में साफ सफाई के बाबत सांगीपुर व लालगंज बीडीओ को कड़े निर्देश दिये। वहीं उन्होने मेला क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति तथा विद्युत सप्लाई के साथ अन्य जरूरी प्रबन्धों को भी जिम्मेदार अधिकारियों से समय से पूरा कराए जाने को कहा। सीओ आशुतोष मिश्र ने मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के प्रबन्धों को लेकर सांगीपुर एसओ को सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होने मेला क्षेत्र में सीसी कैमरे तथा सई घाट पर बैरीकेटिंग व गोताखोर तथा नाव आदि प्रबन्धों के बाबत भी जानकारी जुटाई। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने आयोजन समिति की ओर से सुझाव सौंपे। मंदिर के महंत मयंक भाल गिरि ने मुख्य मंदिर को लेकर प्रबन्धों की जानकारी दी। बैठक में सांगीपुर खण्ड विकास अधिकारी विनोद श्रीवास्तव, लालगंज बीडीओ मानवेंद्र शर्मा, ईओ लालगंज इंद्र प्रताप, सांगीपुर एसओ गौरव त्रिवेदी, उदयपुर एसओ प्रदीप कुमार, एडीओ पंचायत विमलेश मिश्र, सीएचसी अधीक्षक डा0 आनन्द त्रिपाठी, अवर अभियंता शुभम त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख सांगीपुर अशोक सिंह बबलू, लालगंज प्रमुख अमित प्रताप सिंह, डॉ0 अमिताभ शुक्ल, रामबोध शुक्ल, आशुतोष मिश्र, त्रिभु तिवारी, प्रदीप पाण्डेय, सुभाषचंद्र शर्मा, रामकृपाल पासी, फक्कड़ पाण्डेय, मुन्ना शुक्ला आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |