Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः लिटिल एंजेल स्कूल में सातवीं वार्षिक दो दिवसीय जूनियर स्पोर्ट्स मीट का समापन! केजी से कक्षा चार तक रंगारंग खेल प्रतियोगिताएं, रिले रेस बनी आकर्षण का केंद्र


पीलीभीत। लिटिल एंजेल स्कूल में आयोजित सातवीं वार्षिक दो दिवसीय जूनियर स्पोर्ट्स मीट का आज उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हो गया। समापन दिवस पर केजी से कक्षा चार तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की मनोरंजक एवं प्रतिस्पर्धात्मक खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

केजी हुपूज बालक वर्ग की बुल रेस में आद्विक गंगवार, शुभ शर्मा एवं मिहिर जैसवार ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की जिगजेग एंड बीन बैग्स बैलेंस रेस में खिरद खान, प्रियांशी सिंह और आव्या गंगवार विजेता रहीं। केजी वुडपैकर बालक वर्ग में मनमीत सिंह, श्रीनिधि रस्तोगी और आरू गंगवार तथा बालिका वर्ग में आध्या गंगवार, मिस्टी वर्मा और अरीशा राय ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए। केजी ओरियल्स और फाल्कन वर्गों में भी बालक एवं बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।कक्षा प्रथम में शटल रन विद बॉल, बॉल इन सॉसर कोन एंड बैलेंस रेस सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें वुडपैकर, हुपूज और ओरियल्स हाउस के विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए। कक्षा द्वितीय के बालकों के लिए 50 मीटर हर्डल तथा बालिकाओं के लिए कोन फिक्सिंग रेस आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न हाउस के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।कक्षा तृतीय एवं चतुर्थ के लिए 50 मीटर दौड़ का आयोजन हुआ, जिसमें हुपूज, वुडपैकर और ओरियल्स हाउस के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 4×100 मीटर रिले रेस रही। कक्षा द्वितीय में बालक वर्ग में ओरियल्स तथा बालिका वर्ग में वुडपैकर्स विजेता रहे। कक्षा तृतीय में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में हुपूज ने जीत दर्ज की, जबकि कक्षा चतुर्थ में बालक और बालिका वर्ग में वुडपैकर्स विजेता बने। रिले रेस को दर्शकों ने खूब एंजॉय किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एन.सी. पाठक ने खेल विभाग को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने उद्घोषक साक्षी पाठक, फिनिशिंग लाइन पर जज के रूप में कार्य कर रहे असद तथा फोटोग्राफी के लिए हरपाल सिंह सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। अंत में प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिता के सफल समापन की घोषणा की।

प्रतियोगिता के दौरान सभी विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |