खंदौली /आगरा।राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर ग्राम उजरई स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं कम्पोजिट विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाकर उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाना रहा।
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सक, खंड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी खंदौली सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने बच्चों को स्वच्छता अपनाने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।.. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
