Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री आज नई राजनीतिक पार्टी के नाम की घोषणा करेंगे


यूपी के चर्चित अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आज वह वृंदावन में अपनी नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा करेंगे। बता दें कि अलंकार अग्निहोत्री ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और UGC के नए नियम से जुड़े विवाद को लेकर अपने सिटी मजिस्ट्रेट के पद से इस्तीफा दे दिया था।

अलंकार अग्निहोत्री ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए घोषणा की थी कि वह आज पहले बांके बिहारी जी मंदिर में दर्शन करेंगे और फिर अपनी नई पार्टी के नाम की घोषणा करेंगे। अग्निहोत्री ने बताया कि सोमवार को वृंदावन की पावन धरा से नई राजनीतिक पार्टी के नाम का औपचारिक ऐलान किया जाएगा।

अलंकार के अनुसार यह पार्टी लंबे मंथन के बाद बनाई गई है और इसका नाम भगवान राम और भगवान कृष्ण के नामों के संगम से तय किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित दल का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता को मजबूत करना होगा।

अलंकार अग्निहोत्री यूपी के बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट पद पर तैनात थे। उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और UGC के नए नियम से जुड़े विवाद को लेकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के बाद वह यूपी में चर्चा का विषय बन गए थे।

वह मूल रूप से यूपी के कानपुर के निवासी हैं। उनका बचपन बेहद कठिनाई में बीता। जब वह साढ़े दस साल के थे, तब उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उन्होंने बड़े बेटे होने के नाते परिवार की जिम्मेदारियां उठाना शुरू किया। उनके 4 भाई और एक बहन है। अलंकार ने आईआईटी बीएचयू से बीटेक किया और फिर कुछ समय आईटी सेक्टर में नौकरी की। फिर उन्होंने प्राइवेट जॉब छोड़कर यूपीपीसीएस की तैयारी शुरू की।

अलंकार ने पहले प्रयास में यूपी पीसीएस परीक्षा पास की और 15वीं रैंक हासिल की। इसके बाद वह डिप्टी कलेक्टर (एसडीएम) बन गए। 2019 बैच के अधिकारी ने लखनऊ, उन्नाव और बलरामपुर में एसडीएम के पद पर काम किया है।अलंकार का परिवार कानपुर में नौबस्ता इलाके में रहता है। अलंकार के पड़ोसी बताते हैं कि वह शुरू से काफी शांत और अपने में रहने वाले व्यक्ति रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |