लखनऊ। राजधानी लखनऊ कमिश्नरेट के इटौंजा थाना से महज एक मीटर की दुरी पर इमरान की बनी चार दुकानों में अवैध तरह से भंडारण किए गए भारी मात्रा में पटाखा सुतली बम अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। बीकेटी तहसील क्षेत्र इटौंजा कस्बे महोना रोड पर स्थानीय पुलिस, डांग स्क्वाड, बम निरोधक दस्ता टीम ने इमरान की चार दुकानों में छापा मारा। जिसमें दुकानों के अंदर भारी मात्रा में पटाखा सुतली बम बरामद हुए हैं। मौके पर एडीसीपी ऋषभ रूणवाल, एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह सहित इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय यादव जांच कराने में जुटे हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि पुलिस के नाक के नीचे पटाखों का अवैध भंडारण किया गया और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। वही सोमवार रात करीब 9 अवैध रूप से भंडारण किए गए पटाखा विस्फोटक सामग्री को एडीसीपी के निर्देश पर बैरिकेड कर सेट कर दिया गया,
इटौंजा पुलिस के जवान वहां पर तैनात कर दिए गए एक दरोगा समेत कई सिपाही पटाखा सामग्री रखी गई जगह की निगरानी कर रहे थे वहीं मंगलवार सुबह दोपहर तक पुलिस का कड़ा पहरा दुकान के अगल-बगल दिखाई दिया शाम करीब 3 बजे इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय यादव ने बीकेटी तहसील राजस्व टीम कानूनगो राजेन्द्र प्रसाद और लेखपाल संतोष मौर्य के साथ जगह चिन्हित कर इटौंजा शमशान घाट तालाब के पास पांच गढ्ढे जिनकी गहराई आठ फुट गड्ढा खुदवा कर पटाखों विस्फोटक सामग्री को नष्ट करने की बात कही है। सवाल यह बना हुआ है कि इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री पटाखा इटौंजा में कहां से आए और लाने वाले कौन थे।
इटौंजा थाना क्षेत्र में इमरान की चार दुकानों अवैध तरीके से भंडारण किए गए पटाखों व विस्फोटक सामग्री को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस घटना की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड तथा फायर विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया लिया। इटौंजा पुलिस ने दुकान के आसपास क्राइम सीन पट्टी लगाकर पूरे क्षेत्र को प्रतिबंधित कर दिया और सघन जांच अभियान चलाया, जांच के दौरान मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह के अनुसार बरामद सामग्री को जांच के बाद सुरक्षित तरीके से नष्ट किया जायेगा। हालांकि, अधिकारियों ने बम होने की सूचना को फर्जी बताया है। इससे पहले थाना गुडंबा क्षेत्र में सुतली बम फटने की घटना सामने आ चुकी है। वहीं इटौंजा क्षेत्र में भी इस तरह के सुतली बम विस्फोटक सामग्री बरामद होने से इटौंजा कस्बा होने के कारण स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल बना रहा। वही स्थानीय नागरिकों एवं दुकानदारों में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद होना यह चर्चा का विषय बना रहा।
