अंडरवर्ल्ड की दुनिया मे नए गैंगस्टर की एंट्री हो गई है। बीती रात हुए लॉरेन्स बिश्नोई के वकील पर जानलेवा हमले की जिम्मेदारी इसी नए गैंग ने ली है। इस गैंग के गैंग्स्टर्स राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर हैं। दोनों ने वकील पर हुए जानलेवा हमले की जिम्मेदारी ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा, ये हमने ही करवाया है। पोस्ट में दीपक खत्री को लॉरेन्स का करीबी बताया गया और ये कहा गया है कि लॉरेन्स के लिए मुखबरी करने के चलते ऐसा हमला किया गया। बता दें कि दिल्ली में बीती रात लॉरेंस बिश्नोई के वकील जानलेवा हमला हुआ था। सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है कि दीपक खत्री, लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है और उसके लिए मुखबिरी करता था, इसीलिए उस पर गोली चलवाई गई है।
पोस्ट में लिखा
जय श्री राम
हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक दिल्ली पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और इस हमले में लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम के वकील की हालत स्थिर है। पुलिस यह जांच कर रही है कि सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट सही है या नहीं है और इसके पीछे कौन लोग हैं। हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार और हमले के पीछे की साजिश को लेकर भी जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पोस्ट के आईपी एड्रेस और अकाउंट्स की भी जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि जिम्मेदारी लेने वाला दावा सही है या नहीं।राम राम सभी भाइयों को
मैं [Rahul Fatehpur] [Naveen Boxer Goripur] [Sunny Yama] आज जो ये दीपक खत्री (वकील) पर हमला हुआ है उसकी जिम्मेदारी हम लेते है ये लॉरेंस के लिए मुखबिरी और दलाली करता है और ये जो तू फिरौती की सेटिंग करवाता है और मुलाकात पर जाके तू इन्फॉर्मेशन लाता है वो बंद करदे नहीं तो तेरी हरकतों की सजा तेरे पूरे परिवार को भुगतनी पड़ेगी आज तो भगवान का शुक्र कर आज तू बच गया अभी भी समय है सुधर जा और हमारे जितने भी दुश्मन है जो लॉरेंस को बदमाश मानते है वो समय रहते सुधर जाना नहीं तो अंजाम बुरा होगा।