लखनऊः शिक्षामित्रों की मानदेय बढ़ने की खुशी में लोगो ने मिठाइयां एक दूसरे को खिलाई
February 21, 2026
लखनऊ । शनिवार बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत करीब 25 सालों से प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षामित्रों का मानदेय लोकप्रिय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा विगत 20 फरवरी को 10000 से बढ़ाकर 18000 किए जाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया, इस खुशी में आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन लखनऊ जिला अध्यक्ष रामसागर गौतम जी के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी द्वारा प्रदेश महामंत्री उमेश कुमार पाण्डेय के आवास पर एकत्रित होकर शिक्षामित्रों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया गया व महामंत्री को उनके द्वारा किए प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया गया और पदाधिकारीयों द्वारा माला पहनाकर मिठाई खिलाई गई इस अवसर पर ,प्रदेश मंत्री शिवराज गौतम मांडलिक मंत्री राधेलाल गौतम ब्लॉक बीकेटी महामंत्री अमरनाथ वर्मा बाबूलाल रावत कुंज विशाल सुशील गौतम मयंक रावत व तमाम पदाधिकारी उपस्थित है।
