लखनऊः भाई संपत्ति बंटवारे पर अड़े,शादी ना होने देंने पर पीड़ित ने पुलिस से लगाईं न्याय की गुहार
February 21, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट इटौंजा थाना क्षेत्र के असनहा गांव में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों ने छोटे भाई की शादी के वैवाहिक कार्यक्रम के नजदीक आते ही माँ से पहले पैतृक संपत्ति के बाँटवारे को लेकर घर में हंगामा कर बटवारा न होने पर छोटे भाई के वैवाहिक कार्यक्रम में व्यवधान पैदा करने की धमकी दी है। वही असनहा गांव निवासी पीड़िता रामादेवी ने अपने दो बेटों सुरेश कनौजिया व कमलेश कनौजिया पर छोटे बेटे पवन कनौजिया की शादी रुकवाने की धमकी देने और पुलिस पर मामले को गंभीरता से ना लेने का आरोप लगाया है। वही पीड़िता के छोटे बेटे पवन का कहना है कि बड़े भाई ने साफ तौर पर कहा है कि जब तक संपत्ति का बंटवारा उनकी शर्तों के अनुसार नहीं होगा,तब तक शादी नहीं होने दी जायेगी। इस मामले को लेकर परिवार में कई बार तीखी नोकझोंक भी हो चुकी है। पीड़ित ने मामले की शिकायत इटौंजा थाना में दी,उसका आरोप है कि पुलिस ने इसे पारिवारिक मामला बताते हुए तत्काल कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और दोनों पक्षों को आपसी समझौते की सलाह देकर लौटा दिया। वही पुलिस ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है और प्रकरण की जांच की जा रही हैं।
