Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः सौरिख पुलिस ने हत्या के मुकदमे में फरार अभियुक्तों को पकड़ा


कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्ग दर्शन मे, क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक जयन्ती प्रसाद गंगवार थाना सौरिख जनपद कन्नौज के कुशल नेतृत्व में थाना सौरिख पुलिस टीम द्वारा दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बीते सोलह फरवरी को वादी इन्दल सिंह पुत्र श्री कृष्ण ऊर्फ वाँकेलाल निवासी ग्राम नगला वीरभान थाना सौरिख ने भाई चन्द्रपाल द्वारा अपनी समर से अपना खेत भरते समय अभियुक्तगण ताहर सिंह पुत्र नत्थू सिंह तथा पवन पुत्र ताहर सिंह निवासीगण ग्राम नगला वीरभान थाना सौरिख के खेत मे पानी भर जाना जिससे आलू व मक्का की फसल का नुकसान हो जाने को लेकर अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा वादी के भाई चन्द्रपाल पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ वाँकेलाल की हत्या कर देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सौरिख पर ताहर सिंह पुत्र नत्थू सिंह  तथा पवन पुत्र ताहर सिंह निवासीगण ग्राम नगला वीरभान थाना सौरिख के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। बुधवार को थाना सौरिख पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण ताहर सिंह पुत्र नत्थू सिंह तथा पवन पुत्र ताहर सिंह उपरोक्त को नगला वीरभान अण्डर पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |