Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलिया: खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित! रामपुर हजियां में रोजगार योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी


बलिया। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड बलिया द्वारा जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संस्कृति गुप्ता की अध्यक्षता में एक दिवसीय जागरूकता शिविर (एससीएसपी) का आयोजन ग्राम सभा रामपुर हजियां तहसील बेल्थरारोड में

 किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन को बढ़ावा देना एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना तथा निःशुल्क टूल-किट्स वितरण योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण युवाओं, महिलाओं एवं अनुसूचित जाति वर्ग के लाभार्थियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री मारकण्डेय वर्मा उपस्थित रहे। इसके अलावा समाजसेवी देवनाथ प्रजापति तथा खादी ग्रामोद्योग कार्यालय के श्री राकेश कुमार साहू, मधु सागर, जितेन्द्र सिंह एवं विवेकानन्द सिंह की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन श्री राकेश कुमार साहू (वरिष्ठ सहायक) द्वारा किया गया। अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि वे विभागीय योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार स्थापित करें और आत्मनिर्भर बनें। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |