Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः ब्लॉक में एडीओ की कुर्सी खाली, फरियादियों हो रहे परेशान


अमेठी।  ब्लॉक परिसर में इन दिनों अव्यवस्था की स्थिति देखने को मिल रही है। क्षेत्र से अपने कार्यों को लेकर आने वाले लोगों का आरोप है कि एडीओ (सहायक विकास अधिकारी) की कुर्सी अक्सर खाली पड़ी रहती है, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ब्लॉक कार्यालय पहुंचे कई ग्रामीणों ने बताया कि जब भी वे अपने कार्यकृजैसे प्रमाण पत्र, विकास योजनाओं से संबंधित जानकारी या अन्य प्रशासनिक कार्यकृको लेकर आते हैं, तो अधिकतर समय एडीओ की कुर्सी खाली मिलती है। लोगों का कहना है कि “कभी अधिकारी बैठते हैं, तो कभी पूरे दिन नजर नहीं आते। चाहे जब जाओ, कुर्सी खाली ही मिलती है।” ग्रामीणों के अनुसार, बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद काम समय से नहीं हो पा रहा है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। खासकर दूर-दराज के गांवों से आने वाले लोगों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित उच्चाधिकारियों से मांग की है कि ब्लॉक कार्यालय में अधिकारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को समय पर सुविधा मिल सके और शासन की योजनाओं का लाभ बिना बाधा के प्राप्त हो।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |