Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बसपा, कांग्रेस के बाद अब सपा के हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अन्य बड़े नेता भी साइकिल पर हुए सवार


अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी अभी से तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी में आज यूपी के कई बड़े नेता शामिल हो गए। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में शामिल हुए हैं। इसके साथ ही अपना दल (सोनेलाल) के पूर्व विधायक राजकुमार पाल, अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू , पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा, डॉक्टर दानिश खान ( AIMIM, पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस) सपा में शामिल हुए हैं।

अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू बसपा से आज समाजवादी पार्टी में शामिल हुए लेकिन वो अपनी पुरानी पार्टी को भूल नही पाए। अखिलेश यादव के सामने अपने भाषण में अनीस अहमद ने बार-बार कहा कि बीजेपी को कोई हरा सकता है तो वो बहुजन समाज पार्टी है। बाद में उन्होंने अपनी गलती सुधारी। वहीं, नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भी कहा कि जो लोग आज बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए हैं, फिर उन्होंने भी अपनी गलती ठीक कर ली।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी यूपी के कद्दावर मुस्लिम नेता माने जाते हैं। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने 24 जनवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। नसीमुद्दीन कांग्रेस में प्रांतीय अध्यक्ष थे।

पिछले दिनों रायबरेली जाने के लिए राहुल गांधी लखनऊ आए थे, एयरपोर्ट पर राहुल गांधी को रिसीव करने के लिए नसीमुद्दीन को एंट्री नही मिली थी और नसीमुद्दीन को एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा था। इसी बात से नाराज नसीमुद्दीन ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

तब अटकलें लगी थी कि नसीमुद्दीन बसपा में वापस लौट सकते हैं। नसीमुद्दीन काशीराम के जमाने से बसपा में थे और मायावती के काफी करीबी माने जाते थे। मायावती चार बार यूपी की मुख्यमंत्री रहीं और चारो बार नसीमुद्दीन सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे।

मायावती ने 2017 में नसीमुद्दीन को पार्टी से निकाल दिया था और 2018 में नसीमुद्दीन कांग्रेस में शामिल हो गए थे। अनीस अहमद खां उर्फ फूल बाबू पीलीभीत से तीन बार विधायक रहे, मायावती सरकार में मंत्री भी रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |