लखनऊ: रेलवे से रिटायर्ड कर्मी ने डीमज कम्पनी मालिक पर प्लाट बिक्री के नामपर ठगी का लगाया आरोप, सहायक पुलिस आयुक्त के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
February 08, 2026
लखनऊ । आलमबाग, कृष्णा नगर पुलिस से एक रेलवे से रिटायर्ड कर्मी ने डीमज कम्पनी के मालिक पर प्लाट बिक्री के नाम पर लाखो रूपये ठगी का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया पारा थाना क्षेत्र स्थित राम विहार निवासी छुन्नालाल पुत्र स्वः रमेशचन्द ने बताया वह रेलवे से रिटायर्ड कर्मी है। 29 जून वर्ष 2016 को वह कृष्णा नगर के बाराबिरवा स्थित डीमज इन्फ्रा वेन्चर्स डीमज प्लाजा गया था। जहां पर कम्पनी के मालिक समीर शेख से मुलाकात हुई जिनसे प्लाट के सम्बन्ध में बात चीत की गयी तो उन्होंने बताया उनकी साइड कटी बगिया में चल रही है। जिसपर उन्होंने एक प्लाट पसन्द आने पर डीमज इन्फ्रा वेन्चर्स के मालिक समीर शेख ने पीडित को बताया था कि प्लाट की कीमत 250 रुपये वर्ग फुट है और 1200 वर्ग फुट के लिए 3 लाख रुपये देने होंगे। जिसपर पीडित ने 1.50 लाख रुपये का चेक दिया था, लेकिन समीर शेख ने बाद में बताया कि कटी बगिया वाली जमीन पर रेरा से मुकदमा चल रहा है और उन्हें बंथरा वाली साइट पर दूसरा प्लाट देखना होगा। वही पीडित का कहना था समीर शेख ने उनके साथ धोखाधड़ी, चारसौबीसी, अमानत में खयानत की है। उन्होंने 6ः ब्याज की दर से पैसे वापस करने का वादा किया था, लेकिन पैसे वापस नहीं किए। जिसके चलते उन्होंने स्थानीय कृष्णा नगर पुलिस से शिकायत करने के साथ सहायक पुलिस आयुक्त से आरोपित कम्पनी मालिकों समीर शेख के खिलाफ लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार आलाधिकारियों के आदेश पर डीमज कम्पनी मालिक समीर शेख के खिलाफ धोखाधड़ी, ठगी, अमानत में खयानत की धारा मे रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।
.jpg)