Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: जालसाज कालर ने एप ठीक करवाने में मदद के बहाने खाते से उडाए 1.39 लाख रूपये, रिपोर्ट दर्ज


लखनऊ । आलमबाग,  कृष्णा नगर कोतवाली इलाके मे रहने वाले एक बैंक खाता धारक को जालसाज कालर ने निशाना बना पीएनबीआई एप ठीक करवाने में मदद के बहाने खाताधारक के बैंक खाते से 1.39 लाख रूपये पार कर हडप लिया। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित बजरंग नगर निवासी आमोद कुमार पान्डेय पुत्र रामकुमार पान्डेय  ने बताया उनका सेविंग खाता पंजाब नैशनल बैंक शाखा कृष्णानगर में संचालित है। बीते 28 जनवरी की दोपहर वह एप पीएनबीआई डाउनलोड करने की कोशिश कर रहे थे। उस दौरान कालर ने उनके पास फोन उनका एप ठीक करवाने में मदद करने के साथ स्क्रिन बंद ना करने की बात कह उसके खाते से 1.39 लाख रूपये सात बार में निकाल हडप लिए। वही पीडित का कहना था उसने खाते से पैसा निकलजाने की जानकारी होने पर बैंक शाखा सहित साइबर सेल व स्थानीय कृष्णा नगर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित की शिकायत पर जांच के बाद शनिवार को आईटी एक्ट की धारा मे रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |