Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः पतारसा गांव में सिपाही पर घर में घुसकर चाकू से जानलेवा हमला, हालत नाजुक! छुट्टी पर घर आए सिपाही पर वार, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी


पीलीभीत। जनपद  बरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पतारसा गांव में   एक सनसनीखेज और चैंकाने वाली घटना सामने आई, जहां छुट्टी पर घर आए एक सिपाही पर अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और ग्रामीणों की तत्परता से उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल सिपाही छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव पतारसा आया हुआ था और घर पर ही मौजूद था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर अचानक उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। अचानक हुए इस हमले से सिपाही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।गंभीर रूप से घायल सिपाही को पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की टीम उसका उपचार कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार सिपाही के शरीर पर चाकू के कई गहरे घाव हैं और उसकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।घायल सिपाही ने इस हमले के पीछे अपनी पत्नी का नाम लेते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पत्नी द्वारा लगातार तलाक का दबाव बनाया जा रहा था और पारिवारिक विवाद के चलते उस पर हमला कराया गया। सिपाही के इन आरोपों को पुलिस ने गंभीरता से लिया है और इस पहलू को भी जांच में शामिल किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही बरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के पतारसा गांव में हुई इस घटना को लेकर पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। हमलावर की पहचान, घटना के पीछे की वास्तविक वजह और साजिश की आशंका को भी खंगाला जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल सिपाही की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |