Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुल्तानपुर: लम्भुआ विकासखंड को मिली एक और ग्राम पंचायत अधिकारी, प्रेमलता की तैनाती से क्षेत्र में खुशी, लहर


सुल्तानपुर।  लम्भुआ विकासखंड में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है। यहां नई ग्राम पंचायत अधिकारी के रूप में प्रेमलता ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उनकी तैनाती से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

विकासखंड में लगातार महिला ग्राम पंचायत अधिकारियों की बढ़ती संख्या प्रशासनिक सक्रियता और बेहतर कार्यप्रणाली का संकेत दे रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि पंचायत स्तर पर बढ़ते कार्यों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए यह नियुक्ति बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि पंचायत अधिकारियों के बढ़ते काम को देखते हुए अब लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अधिक भटकना नहीं पड़ेगा। नई अधिकारी के आने से योजनाओं की निगरानी मजबूत होगी और विकास कार्यों में पारदर्शिता आएगी।

प्रेमलता की जॉइनिंग से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि उनके कार्यकाल में गांवों के विकास को नई रफ्तार मिलेगी और जनहित से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |