Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: भाकियू महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की ईंट से कुचलकर हत्या! प्रेम, दबाव और ब्लैकमेलिंग की खौफनाक परिणति


बाराबंकी । राजनीति, रिश्तों और निजी जीवन के उलझे ताने-बाने में उलझी एक महिला की जिंदगी आखिरकार बेहद दर्दनाक तरीके से खत्म हो गई। पति से अलग रह रही भारतीय किसान यूनियन (राजू गुट) महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता कश्यप की हत्या उसी व्यक्ति ने की, जिसे वह अपना सबसे करीबी समझती थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि प्रेमी ने ब्लैकमेलिंग और लगातार दबाव से परेशान होकर उसकी ईंट से कुचलकर हत्या कर दी।असंद्रा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव निवासी गंगाराम की पत्नी सुनीता कश्यप पिछले करीब चार वर्षों से अपने परिवार से अलग रह रही थी। पति चार बच्चों के साथ ऋषिकेश में रहते हैं, जबकि सुनीता कोतवाली नगर क्षेत्र के गदिया में किराए के कमरे में अकेले रहती थी। राजनीतिक पहचान और सामाजिक सक्रियता के पीछे छिपा उसका निजी जीवन तनाव, दबाव और टकराव से भरा हुआ था।पुलिस के अनुसार, एक फरवरी की रात सुनीता की बेरहमी से हत्या की गई। उसका सिर ईंटों से कुचला गया और शव को गदिया के बाहर नहर किनारे हो रही प्लाटिंग में फेंक दिया गया। दो फरवरी की सुबह जब शव मिला तो पास ही खून से सनी ईंटें भी पड़ी थीं, जिसने वारदात की क्रूरता को बयां कर दिया।बुधवार को पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए लखनऊ-चिनहट के गनेशपुर निवासी राज मिश्रा उर्फ राजू को असेनी ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है।

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मृतका सुनीता और आरोपी राजू दोनों शादीशुदा थे, लेकिन लंबे समय से साथ रह रहे थे। सुनीता राजू पर शादी करने का दबाव बना रही थी। जब राजू ने इनकार किया तो वह लगातार पैसों की मांग करने लगी और रुपये न देने पर उसे फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देती थी। इसी मानसिक दबाव और भय ने राजू को हत्या जैसे जघन्य अपराध की ओर धकेल दिया।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी राजू का आपराधिक इतिहास भी बेहद गंभीर है। उसके खिलाफ लखनऊ के विभूतिखंड, गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार, रहीमाबाद, चिनहट, निगोहा और बाराबंकी के टिकैतनगर थाने में छेड़छाड़, लूट, हत्या, चोरी और अपहरण समेत कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं।

सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने इस हत्याकांड की परतें खोलीं। जांच में सामने आया कि वारदात से पहले एक पार्टी हुई थी, जिसमें शराब का सेवन भी किया गया था। यहीं से पुलिस को अहम सुराग मिले और पूरा सच सामने आ गया।यह घटना न केवल एक महिला की दर्दनाक मौत की कहानी है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि जब रिश्तों में विश्वास की जगह दबाव, लालच और धमकी ले लेती है, तो उसका अंत कितना भयावह हो सकता है। सुनीता की मौत कई सवाल छोड़ गई हैकृसत्ता, प्रेम और अकेलेपन की उस कीमत पर, जो उसने अपनी जान देकर चुकाई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |