Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रणजी ट्रॉफी फाइनल में नहीं चला राहुल और पडिक्कल का बल्ला! सस्ते में आउट हुए कर्नाटक के टॉप ऑर्डर बैट्समैन


रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल हुबली के KSCA स्टेडियम में कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में जम्मू की टीम फिलहाल काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। इस मुकाबले में जम्मू की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला था और पहले बैटिंग करते हुए उन्होंने 564 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में कर्नाटक की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सिर्फ 57 के स्कोर पर उनके 4 बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए थे।

कर्नाटक को इस मुकाबले में अपने दो सबसे अनुभवी और इन फॉर्म बल्लेबाज केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल से काफी उम्मीदें थी। लेकिन फाइनल की पहली पारी में इन दोनों का बल्ला फ्लॉप साबित हुआ। इस मुकाबले में राहुल ने 39 गेंद का सामना करते हुए 13 रन बनाए। इस दौरान उन्हें तेज गेंदबाज आकिब नबी ने काफी परेशान किया। पहले स्पेल में उन्होंने केएल राहुल और मयंक अग्रवाल को बांधकर रखा। अपने चार ओवर में उन्होंने दो मेडन ओवर डाले और सिर्फ 4 रन ही दिए। वह लगातार इनस्विंग और आउट स्विंग का इस्तेमाल करके बल्लेबाजों को बांधकर रखा था। वहीं पडिक्कल इस पारी में 11 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में पडिक्कल को सुनील कुमार ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

इससे पहले उत्तराखंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की थी। राहुल ने उस मुकाबले में शतक लगाया था। वहीं पडिक्कल ने शानदार दोहरा शतक ठोका था। सेमीफाइनल की पहली पारी में राहुल ने 211 गेंदों में 141 रन ठोके थे। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और पांच छक्के लगाए थे। वहीं पडिक्कल की बात करें तो उस पारी में उन्होंने 330 बॉल में 232 रन बनाए थे। उन्होंने अपनी पारी में 29 चौके और तीन छक्के जड़ दिए थे।

मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी जम्मू-कश्मीर की टीम ने कर्नाटक की टीम को दो दिनों तक फिल्ड पर रखा। दो दिन से अधिक समय तक बल्लेबाजी करने के बाद जम्मू-कश्मीर की टीम अंत में 584 रनों पर सिमट गई। जम्मू-कश्मीर के लिए इस मैच में शुभम पुंडीर ने शतक जड़ा, उन्होंने 121 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं उनके अलावा J&K के 5 बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े। कर्नाटक के लिए सबसे सफल गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा रहे। उन्होंने पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |