अमेठीः भागवत कथा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
February 14, 2026
अमेठी। भेंटुआ ब्लॉक के हीरापुर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चैथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गांव का माहौल पूरी तरह भक्ति में डूबा नजर आया। चारों तरफ भजन-कीर्तन और हरि नाम के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। कथा स्थल पर महिलाएं भक्ति गीतों पर झूमती रहीं, वहीं पुरुष श्रद्धालु भी पूरे उत्साह के साथ कथा का श्रवण करते दिखे। दूर-दराज के गांवों से भी लोग कथा सुनने पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। मुख्य आयोजकों में जगदंबा शुक्ला, उर्मिला शुक्ला, शिव शंकर शुक्ला और शिवकुमार शुक्ला ने श्रद्धालुओं का आभार जताते हुए कहा कि कथा आयोजन को पूरी श्रद्धा और अनुशासन के साथ आगे भी जारी रखा जाएगा। कथा वाचक पंडित राजीव कृष्ण शास्त्री महाराज ने श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा और सदाचार का संदेश देते हुए आशीर्वाद दिया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य वार्ड 33 जगन्नाथ पांडे, अमरनाथ तिवारी, रमाकांत तिवारी, इंद्रभान पांडे, संजय मिश्रा, संतराम तिवारी समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
